Home राज्य बिहार टीएमबीयू परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, प्रशासनिक भवन जलमग्न

टीएमबीयू परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, प्रशासनिक भवन जलमग्न

0

भागलपुर : गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर का रौद्र रूप अब तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) परिसर में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। निचले और दियारा इलाकों में तबाही मचाने के बाद बाढ़ का पानी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रवेश कर गया है।

परिसर की मुख्य सड़कों पर करीब तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है, जिससे विश्वविद्यालय का संपर्क बाहरी हिस्सों से लगभग कट गया है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार से लेकर सीनेट हॉल के आसपास का पूरा इलाका तीन से चार फीट पानी में डूब गया है। परिसर में पानी का स्तर लगातार बढ़ने से कामकाज के लिए आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ के पानी ने देखते ही देखते विश्वविद्यालय परिसर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। लगातार गंभीर होती स्थिति के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने भी प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। परिसर के भीतर पानी फैलने के बाद से हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव की हुई नियुक्ति

Exit mobile version