Homeराज्यबिहार में डाक विभाग की 1098 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं...

बिहार में डाक विभाग की 1098 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

पटना : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने बड़ा अवसर दिया है। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत बिहार डाक सर्किल में 1,098 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। देशभर में इस भर्ती के तहत कुल 23,757 पद भरे जा रहे हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट के आधिकारिक GDS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार में 1098 पदों पर होगी भर्ती

बिहार डाक सर्किल में कुल 1,098 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इन पदों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक से संबंधित पद शामिल हैं।

श्रेणी के अनुसार बिहार की रिक्तियां इस प्रकार हैं:

अनारक्षित: 491 पद
OBC: 279 पद
SC: 157 पद
EWS: 87 पद
ST: 56 पद

10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना आवश्यक है। इसके साथ ही जिस पोस्टल सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसकी स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।

उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर ज्ञान और साइकिल चलाने की क्षमता भी होनी चाहिए।

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि अभ्यर्थियों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

इंडिया पोस्ट के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार GDS Schedule-II, July 2026 के लिए तारीखें इस प्रकार हैं:

रजिस्ट्रेशन शुरू: 31 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
ऑनलाइन आवेदन: 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
करेक्शन विंडो: 23 से 24 सितंबर 2026

ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए पिछले चरण का रजिस्ट्रेशन नंबर मान्य नहीं होगा। नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

देशभर में 23,757 पदों पर भर्ती

बिहार के अलावा देश के कई डाक सर्किलों में भी GDS के पदों पर भर्ती की जा रही है। कुल 23,757 पदों में महाराष्ट्र में 2,297, तमिलनाडु में 2,118, उत्तर प्रदेश में 1,691 और पश्चिम बंगाल में 1,619 पद शामिल हैं।

आवेदन करने से पहले जरूर जांच लें पात्रता

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी उम्र, शैक्षणिक योग्यता, स्थानीय भाषा, श्रेणी और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। गलत जानकारी देने या आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments