Home राज्य बिहार बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, वार्ड सदस्य के...

बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, वार्ड सदस्य के घर मचा कोहराम

0

भागलपुर: जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार को खानपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर रौनक कुमार की मौत हो गई। मृतक रौनक कुमार दौलतपुर गांव के वार्ड सदस्य विपिन कुमार राय का पुत्र था। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि रौनक अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के पास ही जमा बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न मिलने के कारण डूबने लगा। साथ गए दोस्तों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद रौनक को पानी से बाहर निकाला। हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में रौनक को लेकर सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे। वहाँ तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अ

स्पताल में इस बात की पुष्टि होते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के बीच हुई इस अनहोनी से स्थानीय ग्रामीणों में गहरा शोक है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ के पानी के पास जाने और खासकर बच्चों को उसमें नहाने देने से बचें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
क्राइम न्यूज़

भपटियाही थाना क्षेत्र में अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Exit mobile version