Homeक्राइम न्यूज़भपटियाही थाना क्षेत्र में अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

भपटियाही थाना क्षेत्र में अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

सुपौल: प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत भपटियाही थाना पुलिस ने आपराधिक घटना की योजना को विफल करते हुए अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

सुपौल पुलिस की ओर से मंगलवार, 8 सितंबर को जारी सूचना में इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान भपटियाही थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने हथियार जब्त कर गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि अपराध की योजना को समय रहते विफल किया जा सके। इस कार्रवाई को इसी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments