Home राज्य बिहार भागलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा:, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा...

भागलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा:, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने की बैठक, सांसद ने उठाई मुस्तैदी की मांग

0

भागलपुर: भागलपुर परिसदन के सभागार में मंगलवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य भागलपुर संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेना था। इस महत्वपूर्ण बैठक में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय कुमार मंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने प्रभावित इलाकों की जमीनी हकीकत से मंत्री जी को अवगत कराया। बैठक के दौरान सांसद अजय कुमार मंडल ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों की गंभीर स्थिति और विस्थापित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को अविलंब राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सांसद ने प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की, जिनमें विस्थापितों के लिए शिविरों को सुचारू रूप से चलाया जाए, पर्याप्त संख्या में पॉलीथिन शीट, सूखा राशन, नावों की उपलब्धता और चलंत शौचालय की व्यवस्था हो, मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था और प्रभावितों के लिए सामुदायिक रसोई का सुचारू संचालन किया जाए और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाना शामिल है।

सांसद श्री मंडल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाएं हर जरूरतमंद परिवार तक ससमय और प्रभावी ढंग से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सुदूर और अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं राहत टीमों की सक्रियता चौबीसों घंटे सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पीड़ित परिवार आवश्यक सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

बैठक के अंत में, आपदा प्रबंधन मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निरंतर निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से मुकदमों का होगा त्वरित और निःशुल्क निपटारा

Exit mobile version