Homeदेशपीएनबी में करोड़ों के जाली नोट केस में एनआईए ने मुख्य आरोपित...

पीएनबी में करोड़ों के जाली नोट केस में एनआईए ने मुख्य आरोपित को पकड़ा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली भारतीय नोट बरामद होने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपित बैंक का कर्मचारी है और मामले में एफआईआर में नामजद है।

एनआईए ने केस को आरसी-02/2026/एनआईए/एलकेडब्ल्यू के तहत री-रजिस्टर किया है। 29 अगस्त को थाना सदर बाजार, सहारनपुर को पीएनबी करेंसी चेस्ट से जाली नोटों की बरामदगी की सूचना मिली थी। जांच में बैंक के 3 कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई थी, जिन्हें बैंक ने निलंबित कर दिया था।

शुरुआत में मामला थाना सदर बाजार में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 178 के तहत एफआईआर नंबर 0431/2026 के रूप में दर्ज किया गया था, जिसे 3 सितंबर 2026 को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था।

एनआईए ने बताया कि पूरी साजिश का पर्दाफाश करने और सह-आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments