Homeराज्यउत्तर प्रदेशवृंदावन में सम्मानित हुईं 'हनुमान अंश' की युवा निर्माता अनुप्रिया नागर, प्रेमानंद...

वृंदावन में सम्मानित हुईं ‘हनुमान अंश’ की युवा निर्माता अनुप्रिया नागर, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

मथुरा: धर्मनगरी वृंदावन में बुधवार को चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय युवा निर्माता अनुप्रिया नागर को ‘रामायणी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। रामायणी रिसर्च काउंसिल की ओर से आयोजित इस विशेष समारोह में ब्रज के प्रमुख संतों ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

सम्मान समारोह से पूर्व अनुप्रिया नागर ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेमानंद महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे सत्य और धर्म के मार्ग पर चल रही हैं, इसलिए उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल अवश्य मिलेगा।

सीमित बजट में बनी फिल्म की सफलता

मीडिया से बातचीत के दौरान अनुप्रिया ने बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का निर्माण मात्र 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सीमित बजट में किया गया है। उन्होंने इस फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय बाबा नीब करौरी महाराज के आशीर्वाद और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण को दिया।

सनातन संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प

अनुप्रिया नागर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सनातन मूल्यों से जुड़े विषयों को सिनेमा के जरिए प्रभावी तरीके से आज की पीढ़ी तक पहुंचाना है। कम उम्र में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरीं अनुप्रिया का मानना है कि यह केवल एक व्यावसायिक प्रयास नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं से जुड़ने का एक माध्यम है। भविष्य में भी वे ऐसे ही धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर फिल्में बनाती रहेंगी।

कार्यक्रम में पूर्व आईएएस देवदत्त शर्मा, महंत फूलडोल महाराज, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, आचार्य बद्रीश, पीपा द्वाराचार्य बलराम दास महाराज, महंत सच्चिदानंद महाराज, महंत सुंदर दास महाराज और महामण्डलेश्वर नवल गिरि महाराज समेत कई गणमान्य संत और अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments