Homeराज्यबिहारनवादा में 300 खिलाड़ियों का सम्मान, सांसद ने की खेल महोत्सव की...

नवादा में 300 खिलाड़ियों का सम्मान, सांसद ने की खेल महोत्सव की घोषणा

नवादा: नवादा जिला खेल सम्मान समारोह–2026 का आयोजन भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक गुलशन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल से जुड़े लोगों एवं मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवादा सांसद विवेक ठाकुर, विशिष्ट अतिथि रजौली विधायक विमल राजवंशी, हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार फ्लैग फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर शरण, बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा, भाजपा नेता शशि भूषण बबलू, एबीवीपी के अभय राणा एवं अरविन्द कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद एवं खेल जगत की महान हस्ती मेवालाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नवादा का नाम रोशन किया है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, खेल मैदान, खेल सामग्री और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में है। खेल मैदान, प्रशिक्षण, खेल सामग्री तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने खेल पर ध्यान देने की अपील की।

सांसद ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करता है। नवादा के युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक गुलशन कुमार को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने का यह प्रयास सराहनीय है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा को ध्यानचंद सम्मान से सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments