Home देश चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ब्रिक्स शिखर बैठक के लिए आयेंगे दिल्ली

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ब्रिक्स शिखर बैठक के लिए आयेंगे दिल्ली

0

नई दिल्ली : भारत की अध्यक्षता में हो रहे 18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को यहां आ रहे हैं। वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

चीनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने आज यहां सोशल मीडिया पर बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 12-13 सितंबर को यहां होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार शनिवार तड़के चीनी राष्ट्रपति का विमान यहां पालम तकनीकी हवाईअड्डे पर पहुंचेगा। उनके साथ एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। शनिवार को ही प्रधानमंत्री मोदी की चीनी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण समझौते होने की उम्मीद है। रूस के राष्ट्रपति गुरुवार को देर रात नई दिल्ली पहुंच रहे हैं और शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी वार्षिक शिखर बैठक है।

चीन ब्रिक्स का प्रमुख सदस्य देश है। भारत और चीन वैश्विक भू-राजनीतिक बदलावों के बीच बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन उभरती हुई ताकतों को व्यापार, विकास वित्त और पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के विकल्पों पर पहल को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।

इस वर्ष भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इस नाते भारत 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के नेताओं के साथ-साथ आमंत्रित अतिथियों को भी शामिल किया जाएगा।

भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में तीन बार इसकी अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण की। वर्ष 2026 एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है क्योंकि ब्रिक्स अपनी स्थापना के बीस वर्ष पूरे कर रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

भागलपुर : एक-दूसरे को डूबने से बचाने के प्रयास में 5 की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के 4 सदस्य

Exit mobile version