Home राज्य पटना में सुरक्षा होगी और मजबूत! 31 चौक-चौराहों के Emergency Call Box...

पटना में सुरक्षा होगी और मजबूत! 31 चौक-चौराहों के Emergency Call Box अब Dial 112 से जुड़ेंगे

0

पटना : राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक नई पहल की जा रही है। शहर के 31 प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे Emergency Call Box को सीधे Dial 112 से जोड़ा जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसी भी आपात स्थिति में लोगों को पुलिस को अलग से फोन करने की जरूरत नहीं होगी।

आपात स्थिति, दुर्घटना या किसी खतरे के समय व्यक्ति को Emergency Call Box पर लगे ‘Help’ बटन को दबाना होगा। बटन दबाते ही कॉल सीधे Dial 112 के पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो जाएगी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से नजदीकी पुलिस वैन को मौके पर भेजा जाएगा।

यह सुविधा राजधानी के प्रमुख और व्यस्त इलाकों में उपलब्ध होगी। इनमें गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा और पटना जंक्शन समेत कई महत्वपूर्ण चौक-चौराहे शामिल हैं। इसके अलावा शहर के अन्य संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे Emergency Call Box को भी Dial 112 से जोड़ने की तैयारी चल रही है।

नई व्यवस्था शुरू होने के बाद दुर्घटना, अपराध या किसी अन्य आपात स्थिति में पुलिस तक सूचना पहुंचने में कम समय लगेगा। इससे लोगों को मौके पर जल्द पुलिस सहायता मिलने की उम्मीद है।

सुरक्षा के साथ-साथ महिला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को भी इस पहल से मजबूती मिलने की उम्मीद है। Emergency Call Box को Dial 112 से जोड़ने का काम इसी महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना में Property Tax को लेकर नगर निगम का बड़ा अभियान, रविवार को 208 संपत्ति धारकों से वसूले ₹10.23 लाख

Exit mobile version