Home राज्य पटना में Property Tax को लेकर नगर निगम का बड़ा अभियान, रविवार...

पटना में Property Tax को लेकर नगर निगम का बड़ा अभियान, रविवार को 208 संपत्ति धारकों से वसूले ₹10.23 लाख

0

पटना : पटना नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे राजस्व संवर्धन अभियान के तहत रविवार को भी शहर के सभी अंचलों के टैक्स काउंटर खुले रहे। इसके साथ ही राजस्व और सफाई टीमों की संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ स्थल निरीक्षण और बकायेदारों से डोर-टू-डोर संपर्क अभियान भी चलाया गया।

अभियान के दौरान संपत्ति धारकों को समय पर संपत्ति कर जमा करने और कर के दायरे से बाहर की संपत्तियों का स्व कर निर्धारण कराने के लिए जागरूक किया गया। रविवार को कुल 208 संपत्ति धारकों से करीब 10.23 लाख रुपये संपत्ति कर की वसूली हुई।

अजीमाबाद अंचल में 28 संपत्तियों से 1,55,737 रुपये, बांकीपुर अंचल में 18 संपत्तियों से 83,473 रुपये, कंकड़बाग अंचल में 41 संपत्तियों से 1,94,600 रुपये और नूतन राजधानी अंचल में 40 संपत्तियों से 2,81,112 रुपये संपत्ति कर प्राप्त हुआ।

वहीं, पाटलिपुत्र अंचल में 67 संपत्तियों से 2,54,127 रुपये और पटना सिटी अंचल में 14 संपत्तियों से 54,662 रुपये की वसूली की गई।

अभियान के दौरान करीब 50 संपत्तियों का नया कर निर्धारण किया गया, जबकि 15 संपत्तियों का स्व पुनर्मूल्यांकन यानी री-असेसमेंट किया गया। इसके अलावा दो संपत्तियों के निर्धारित विवरण में अंतर मिलने पर पेनाल्टी लगाकर उनका दोबारा मूल्यांकन किया गया।

पटना नगर निगम ने संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे 30 सितंबर तक अपना संपत्ति कर निर्धारित कराकर उसका भुगतान कर दें। नगर निगम के मुताबिक, समय पर कर जमा करने से अनावश्यक पेनाल्टी से बचा जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, अक्टूबर से शुरू होगा कन्हौली-शेरपुर 6 लेन सड़क का निर्माण

Exit mobile version