Home राज्य बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में ₹1.30 लाख करोड़ का निवेश, 6 बड़ी...

बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में ₹1.30 लाख करोड़ का निवेश, 6 बड़ी कंपनियों ने दिखाई रुचि; रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

0

पटना : बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में अगले पांच वर्षों के दौरान बिजली क्षेत्र में करीब ₹1.30 लाख करोड़ के निवेश की योजना बनाई गई है। इस बड़े निवेश से बिजली उत्पादन, आधारभूत संरचना और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आने की उम्मीद है।

छह कंपनियों ने जताई निवेश में रुचि

बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को लेकर कई बड़ी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड, हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज समेत करीब छह कंपनियों ने राज्य में निवेश की इच्छा जताई है।

निवेश को लेकर कंपनियों और बिहार सरकार के अधिकारियों के बीच बातचीत भी हो चुकी है। आने वाले दिनों में इन कंपनियों के साथ आगे की प्रक्रिया और निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

2030 तक 24 हजार मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य

बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक 24,000 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही 6 गीगावॉट-घंटे (GWh) ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने की योजना है।

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की आवश्यकता है। सरकार के तैयार ब्लूप्रिंट के अनुसार अगले पांच वर्षों में बिजली क्षेत्र में लगभग ₹1,33,541 करोड़ का निवेश लाने की योजना है।

बिजली के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

इतने बड़े निवेश का असर केवल बिजली क्षेत्र तक सीमित नहीं रहने की उम्मीद है। नए पावर प्रोजेक्ट, सौर ऊर्जा संयंत्र, ऊर्जा भंडारण और संबंधित आधारभूत संरचनाओं के विकास से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

इससे बिहार में बिजली की उपलब्धता और ऊर्जा क्षेत्र की क्षमता बढ़ने के साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

निवेशकों से हुई बैठक

निवेश आकर्षित करने के लिए बिहार सरकार लगातार देश के बड़े उद्योग समूहों और निवेशकों से संपर्क कर रही है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों और निवेशकों के बीच विभिन्न औद्योगिक सम्मेलनों और बैठकों के दौरान बिहार में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर चर्चा हुई है।

सरकार का जोर विशेष रूप से सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा और आधुनिक बिजली आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार में आज बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना

Exit mobile version