Home राज्य बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का शेड्यूल बदला, अब 4 अक्टूबर से खुलेगा...

बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का शेड्यूल बदला, अब 4 अक्टूबर से खुलेगा पोर्टल; जानें पूरी टाइमलाइन

0

डेस्क : बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के कारण ट्रांसफर प्रक्रिया के पहले और दूसरे चरण में देरी हुई। इसके बाद शिक्षा विभाग ने तीसरे चरण यानी सामान्य स्थानांतरण के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की है।

1 अक्टूबर को जारी होगी स्कूलवार रिक्तियों की सूची

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सामान्य स्थानांतरण से पहले स्कूलवार संशोधित रिक्त पदों की सूची 1 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। शिक्षक इसी सूची के आधार पर उपलब्ध विद्यालयों और रिक्त पदों की जानकारी देख सकेंगे।

4 से 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

सामान्य स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन विभागीय ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से होगा।

आवेदन के दौरान शिक्षक अपनी प्राथमिकता के अनुसार पसंदीदा विद्यालयों का विकल्प भर सकेंगे। पहले यह आवेदन प्रक्रिया 17 से 23 सितंबर तक निर्धारित की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

12 अक्टूबर से शुरू होगी सूची और अपील की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने के बाद सामान्य स्थानांतरण की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियों के स्तर पर स्थानांतरण सूची के प्रकाशन, अपील और अपीलों के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पहले के शेड्यूल में क्या था?

पहले शिक्षा विभाग ने सामान्य स्थानांतरण के लिए 16 सितंबर को संशोधित रिक्तियों की सूची और 17 से 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का कार्यक्रम तय किया था। लेकिन बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा के कारण पहले और दूसरे चरण की गतिविधियों में हुई देरी के चलते तीसरे चरण का कार्यक्रम भी आगे बढ़ाना पड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया अभिषेक

Exit mobile version