Home राज्य बिहटा के वन देवी मंदिर पहुंचीं एकता कपूर, ‘The VVAAN’ की सफलता...

बिहटा के वन देवी मंदिर पहुंचीं एकता कपूर, ‘The VVAAN’ की सफलता के लिए की पूजा; पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का प्रमोशन

0

बिहटा/पटना : फिल्म निर्माता-निर्देशक एकता कपूर शनिवार को पटना जिले के बिहटा प्रखंड के अमहरा स्थित प्रसिद्ध वन देवी महाधाम पहुंचीं। यहां उन्होंने वन देवी मंदिर के गर्भगृह में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। एकता कपूर ने माता के चरणों में शीश नवाकर अपनी आगामी फिल्म ‘The VVAAN’ की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान फिल्म के सूत्रधार (नैरेटर) दीपक मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

वन देवी मंदिर में एकता कपूर ने की विशेष पूजा

शनिवार को अमहरा स्थित वन देवी मंदिर पहुंचीं एकता कपूर ने भक्ति-भाव से मां के दरबार में माथा टेका। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और वहां के शांत एवं प्राकृतिक वातावरण का अनुभव किया।

एकता कपूर के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पुजारियों से भी बातचीत की।

पटना में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया का जोरदार प्रमोशन

एकता कपूर जहां बिहटा के वन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर रही थीं, वहीं फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पटना के एक निजी शिक्षण संस्थान पहुंचीं। दोनों कलाकारों को अपने बीच देखकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने मंच से छात्रों का अभिवादन किया और फिल्म ‘The VVAAN’ से जुड़े अनुभव साझा किए। दोनों कलाकारों ने युवाओं से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील भी की।

बिहार की संस्कृति और छठ महापर्व से जुड़ी है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘The VVAAN’ की कहानी बिहार की सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति संरक्षण, आस्था और छठ महापर्व की पृष्ठभूमि से जुड़ी बताई जा रही है। फिल्म में बिहार की लोक मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं को भी प्रमुखता दी गई है।

बिहार की स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव के कारण फिल्म को लेकर राज्य के दर्शकों और युवाओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी ‘The VVAAN’

एकता कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘The VVAAN’ 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले पटना में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया का प्रमोशन तथा बिहटा के वन देवी मंदिर में एकता कपूर की पूजा-अर्चना चर्चा में है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तेज, 26 टीमें फील्ड में उतरीं; दुर्गा पूजा से पहले 15 हजार नई लाइटें

Exit mobile version