Home राज्य मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान: JDU में कोई विवाद नहीं, बोले-...

मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान: JDU में कोई विवाद नहीं, बोले- समय आने पर सब कुछ सही हो जाएगा

0

पटना : बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने पार्टी के अंदर चल रही कथित खींचतान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जदयू में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच भी कोई बात नहीं है और पार्टी में सब कुछ ठीक है।

श्रवण कुमार ने कहा, “पार्टी में कोई विवाद नहीं है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच कोई भी बात नहीं है। सब कुछ सही है। समय आने दीजिए, समय आने पर सब कुछ सही हो जाएगा।”

प्रशांत किशोर के विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार उतारने पर क्या बोले?

प्रशांत किशोर की ओर से विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार उतारे जाने के सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि हर राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने और अपने उम्मीदवार खड़े करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जदयू भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

तेजस्वी यादव के JDU टूटने वाले बयान पर पलटवार

राजद नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने जदयू के टूटने की बात कही थी। श्रवण कुमार ने कहा कि पहले उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनकी पार्टी कब टूट रही है।

उन्होंने कहा, “उनको लगता है कि पार्टी टूट जाएगी, इसीलिए दूसरे की पार्टी के टूटने के बारे में भविष्यवाणी करते हैं।”

चिराग पासवान के छात्र संवाद पर भी दिया जवाब

चिराग पासवान द्वारा बिहार के छात्रों से संवाद किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि हर राजनीतिक दल और नेता को लोगों से संवाद करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह चिराग पासवान का अपना निर्णय है कि वह छात्रों से संवाद करें।

श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू सिर्फ छात्रों ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों से संवाद करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की समस्याओं को सुनती है और उनके समाधान की दिशा में काम करती है।

JDU में विवाद के सवाल पर लगातार सफाई

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच कथित राजनीतिक मतभेद को लेकर पिछले कुछ समय से बयानबाजी चर्चा में है। इसी बीच मंत्री श्रवण कुमार का यह बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी के भीतर किसी भी तरह के विवाद से इनकार करते हुए कहा कि समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल पर उठे सवाल, DM ने गठित की जांच कमेटी; एक साल के रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे

Exit mobile version