Homeराज्यजदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 43 जिलाध्यक्ष समेत 120 से...

जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 43 जिलाध्यक्ष समेत 120 से अधिक पदों पर नियुक्ति

पटना : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने संगठन का विस्तार करते हुए नई प्रदेश और जिला टीम की घोषणा की है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह ने 43 जिलाध्यक्ष/नगर अध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत 120 से अधिक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

24 प्रदेश उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश टीम में 24 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें डॉ. एसएन सिन्हा, श्रीनिवास सिंह, डॉ. मधुरेंदु पांडेय, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. सरोज कुमारी सिन्हा, डॉ. यूपी गुप्ता, डॉ. विकास कुमार और डॉ. अमरनाथ झा समेत कई नाम शामिल हैं।

इसके अलावा डॉ. अमित कुमार, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. कर्नल शंभू शर्मा, रवींद्र कुमार शर्मा, डॉ. रमन कुमार झा, डॉ. हरिशंकर चौधरी, डॉ. महेश कुमार, विनोद कुमार जया, डॉ. रोहित कुमार सिंह, डॉ. साजिद मुश्ताक, अवधेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार और अशोक कुमार सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

43 जिलों और नगर इकाइयों में नए अध्यक्ष

चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला एवं नगर इकाइयों में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। गोपालगंज में हंस कुमार, सीवान में हरदेश्वर सिंह, सारण में डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, वैशाली में इंद्रजीत कुमार राय, मुजफ्फरपुर में डॉ. प्रवीण चंद्रा और पूर्वी चंपारण में डॉ. श्रीकांत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं पश्चिमी चंपारण में डॉ. नासीर अली, बगहा में रंजीत चौधरी, पटना महानगर में डॉ. रवि प्रकाश और पटना ग्रामीण में शैलेंद्र कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

इन जिलों में भी घोषित हुए अध्यक्ष

सीतामढ़ी – डॉ. नरेंद्र शाही
शिवहर – डॉ. रामाशंकर राय
दरभंगा – डॉ. रूही यास्मीन
समस्तीपुर – कृष्ण कुमार
सुपौल – मो. सज्जाद आलम
अररिया – डॉ. ऋषभ राज
मधेपुरा – डॉ. हिमांशु कुमार
सहरसा – प्रो. डॉ. मनोज राणा
पूर्णिया – राजेंद्र रजक
कटिहार – डॉ. माधव मुरारी सिंह
कटिहार नगर – अभिषेक मिश्रा
खगड़िया – धीरेंद्र कुमार
बेगूसराय – डॉ. सुधीर पासवान
भागलपुर – डॉ. अजय कुमार सिंह
नवगछिया – कौशल किशोर
बांका – नागेश्वर प्रसाद
जमुई – दयानंद यादव उर्फ दरोगी
लखीसराय – नरेश मंडल
शेखपुरा – अवधेश कुमार
नवादा – कौशल किशोर
नालंदा – विपिन कुमार
जहानाबाद – अजय कुमार
गया – बलराम चौधरी
औरंगाबाद – डॉ. प्रकाश वर्मा
रोहतास – मो. ताजमुल अंसारी
कैमूर – लक्ष्मण सिंह
बक्सर – सचिन दुबे
भोजपुर – विजय कुमार सिंह
बाढ़ – मंकेश्वर प्रसाद महतो
मधुबनी – रामदहिन ठाकुर
किशनगंज – नवीन कुमार मल्लाह
अरवल – विद्यानंद सिंह
मुंगेर – एम. एकबाल

41 प्रदेश महासचिवों का भी मनोनयन

नई प्रदेश टीम में 41 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। इनमें बिहार के अलग-अलग जिलों से जुड़े पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही शैलेंद्र कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

54 प्रदेश सचिव भी बनाए गए

चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश टीम में 54 प्रदेश सचिवों का भी मनोनयन किया गया है। सूची में उमेश कुमार सिंह, अभिनंदन यादव, स्वामी विक्रामा दिव्य जी, प्रितेश कुमार, डॉ. आशीष रंजन सिंह, रंजीत राय, शशिकांत पंडित, सोएब आलम, श्याम कुमार पोद्दार, बासुकी प्रसाद और डॉ. नवीन कुमार झा समेत कई नाम शामिल हैं।

सीवान से डॉ. अमित कुमार कुशवाहा और डॉ. राजीव कुमार मिश्रा, गोपालगंज से विनोद कुमार तथा सारण से शशिकांत पंडित समेत कई लोगों को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला से प्रदेश स्तर तक संगठन को नई जिम्मेदारियां

जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई सूची में जिला, नगर और प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह की ओर से जारी सूची के बाद अब विभिन्न जिलों में चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को नई टीम के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments