Homeराज्यCM सम्राट चौधरी 23 सितंबर को पहुंचेंगे जगदीशपुर, वीर कुंवर सिंह किला...

CM सम्राट चौधरी 23 सितंबर को पहुंचेंगे जगदीशपुर, वीर कुंवर सिंह किला परिसर में तैयारियां तेज

आरा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को प्रस्तावित जगदीशपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला परिसर और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का काम कराया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

खेल मैदान में बनाए जा रहे दो हेलीपैड

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए जगदीशपुर नगर स्थित स्वारथ साहू टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दो हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन को लेकर भी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

रविवार को भोजपुर के डीडीसी जगदीशपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम पहले ही कर चुके हैं निरीक्षण

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भोजपुर डीएम मनीष कुमार मीणा भी शुक्रवार को जगदीशपुर पहुंचे थे। उन्होंने ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला परिसर और संग्रहालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों से संबंधित जानकारी भी ली।

योजना मंत्री ने भी किया था दौरा

इससे पहले बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री सह जगदीशपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने भी वीर कुंवर सिंह किला और संग्रहालय का निरीक्षण किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था के बारे में चर्चा की।

करीब 30 मिनट किला मैदान में रहेंगे मुख्यमंत्री

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 23 सितंबर को करीब 30 मिनट तक किला मैदान में रहेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम जारी है।

पर्यटन विकास को लेकर बढ़ी उम्मीद

मुख्यमंत्री के जगदीशपुर दौरे से ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह किला और संग्रहालय के पर्यटन विकास को लेकर स्थानीय लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। किला परिसर को बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर सरकार की ओर से क्या पहल की जाती है, इस पर स्थानीय लोगों की नजर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments