Home राज्य जमुई छेड़खानी केस पर ADG K.S. अनुपम की PC, 3 नाबालिग गिरफ्तार;...

जमुई छेड़खानी केस पर ADG K.S. अनुपम की PC, 3 नाबालिग गिरफ्तार; 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई

0

डेस्क : जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है।

ADG ने बताया कि मामले में जमुई थाने में BNSS की धारा 128, 74, 75 और POCSO Act की धारा 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। SIT की निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही है।

वायरल वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिन्हित किया है। ADG K.S. अनुपम के मुताबिक, अब तक 13 Facebook, 12 Instagram और 7 X यानी Twitter अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की गई है।

ADG ने कहा कि नाबालिगों की पहचान या चेहरा उजागर कर वीडियो प्रसारित करना भी कानून के तहत अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ POCSO Act और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जगह और समय की जानकारी

ADG के मुताबिक, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में हुई। घटना शाम करीब 6:25 से 6:30 बजे के बीच की बताई गई है। पुलिस घटना वाले स्थान पर पेट्रोलिंग व्यवस्था की भी जांच करेगी।

7-8 युवकों के नाम सामने आए

ADG ने बताया कि फिलहाल जांच में 7 से 8 युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि SIT मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, बोले- ‘शर्म और लाज नहीं रह गई’

Exit mobile version