Home राज्य जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, बोले- ‘शर्म...

जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, बोले- ‘शर्म और लाज नहीं रह गई’

0

पटना : बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई दुर्व्यवहार और छेड़खानी की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

‘सरकार को न शर्म है, न लाज’

तेजस्वी यादव ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमुई में जो हुआ, वह बेहद दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को लेकर विपक्ष शर्मिंदा है, लेकिन सरकार को न तो कोई शर्म है और न ही लाज रह गई है।

तेजस्वी ने बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दिन हो या रात, स्कूल-कॉलेज हो या सड़क और हॉस्टल—महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल लगातार सामने आ रहे हैं।

‘घटनाओं को दबाने की कोशिश का आरोप’

आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि जिन मामलों में सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, वहां कई बार घटनाओं को दबाने और छिपाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं पर सरकार को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

तेजस्वी यादव ने हत्या, लूट और अपहरण जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

पटना नगर निगम के संपत्ति कर अभियान को मिली रफ्तार, 10 दिन में 1,278 नई संपत्तियों का आकलन

Exit mobile version