Homeराज्यBihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा रद्द, आयोग ने...

Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की सूचना

पटना : बिहार पुलिस में दरोगा भर्ती से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSSC ने दरोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है।

आयोग की ओर से परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की गई है। यह सूचना बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी की गई है।

परीक्षा रद्द होने की सूचना सामने आने के बाद दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के बीच हलचल बढ़ गई है। अब सभी अभ्यर्थियों की नजर आयोग की ओर से जारी होने वाली नई परीक्षा तिथि पर है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की नई तारीख और इससे जुड़े अन्य जरूरी अपडेट के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

फिलहाल अभ्यर्थी नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आयोग की ओर से दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा की नई तारीख कब घोषित की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments