Home राज्य दिनकर जयंती पर RLM का नमन, मंत्री बोले- युवाओं की प्रेरणा हैं...

दिनकर जयंती पर RLM का नमन, मंत्री बोले- युवाओं की प्रेरणा हैं राष्ट्रकवि

0

पटना : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ओर से पटना स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिनकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

दिनकर की लेखनी ने जगाई राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की ओजस्वी लेखनी ने भारतीय जनमानस में राष्ट्रप्रेम, आत्मसम्मान और सामाजिक चेतना की भावना को नई ऊर्जा दी। उनकी रचनाएं आज भी युवाओं को साहस, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंने कहा कि दिनकर जी का साहित्य भारतीय समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। नई पीढ़ी को उनके साहित्य और विचारों से परिचित कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बिहार के महान सपूत थे राष्ट्रकवि दिनकर

मंत्री ने कहा कि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ बिहार की धरती के ऐसे महान सपूत थे, जिन्होंने अपनी साहित्यिक प्रतिभा के माध्यम से पूरे देश में बिहार का गौरव बढ़ाया। उनकी रचनाओं में राष्ट्रप्रेम के साथ भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार और जनचेतना की मजबूत अभिव्यक्ति देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के बावजूद दिनकर का साहित्य आज भी प्रासंगिक है। उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती रहेंगी।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रकवि दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। साथ ही उनके विचारों, साहित्यिक योगदान और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र दांगी, अभिषेक रंजन, पप्पू मेहता, राजन कुमार प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, यदुवीर कुशवाहा, वैद्यनाथ शर्मा, विनोद कुमार पप्पू, अशोक कुशवाहा और अनिल यादव समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार BJP को मिला नया प्रभारी, हरिश द्विवेदी संभालेंगे कमान; संगीता यादव और रोहन गुप्ता बने सह-प्रभारी

Exit mobile version