Homeराज्यपटना में जन सुराज नेता अनिल यादव को लगीं गोली, PK ने...

पटना में जन सुराज नेता अनिल यादव को लगीं गोली, PK ने CM सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

पटना : राजधानी पटना में जन सुराज से जुड़े नेता एवं पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। किदवईपुरी स्थित एक अपार्टमेंट में हुई इस वारदात में अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

अपार्टमेंट की पार्किंग में बैठे थे अनिल यादव

रिपोर्ट के अनुसार, अनिल यादव अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में बैठे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती रिपोर्टों में उन्हें चार से पांच गोलियां लगने की बात सामने आई है।

अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

घटना की जानकारी मिलने के बाद जन सुराज के संस्थापक एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अनिल यादव के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अनिल यादव जी को चार गोली लगी है। भगवान से प्रार्थना है कि वे ठीक हो जाएं।

कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ऐसी घटना को जंगलराज नहीं कहा जाएगा, तो फिर इसे क्या कहा जाएगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। प्रशांत किशोर इससे पहले भी राज्य में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठा चुके हैं।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हमलावर कौन थे और गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। घटना के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments