Homeराज्यलड़कियों से छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने की घटनाओं पर मंत्री दिलीप...

लड़कियों से छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने की घटनाओं पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बयान, साजिश की जताई आशंका

पटना: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमुई और समस्तीपुर में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और वीडियो वायरल किए जाने की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए कहा कि इसके पीछे साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि घटना के बाद वीडियो को वायरल किया जाना भी जांच का महत्वपूर्ण पहलू है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वीडियो वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और सरकार की ओर से भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव को गोली मारे जाने की घटना पर भी दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि घटनाएं दो तरह की होती हैं- एक कानून-व्यवस्था से जुड़ी और दूसरी आपसी विवाद से संबंधित। उनके अनुसार, अनिल यादव पर गोली चलाए जाने की घटना प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। विपक्ष के ‘बिहार में सुशासन नहीं है’ वाले आरोपों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘अंधे को अगर आंख मिल जाए तो इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता।’

वहीं, बिहार सरकार की ओर से गरीब और भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध कराने के सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार की इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीद सरकार से बढ़ी है और सरकार लगातार लोगों से आवेदन भी प्राप्त कर रही है। जरूरतमंद लोगों को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आने वाले दिनों में इस दिशा में कई और कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments