समस्तीपुर : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में लड़की से दुराचार की घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार का कैरेक्टर नहीं बदलेगा और सरकार का नेतृत्व करने वालों के काम करने की पद्धति में बदलाव नहीं होगा, तब तक बिहार को अपराधमुक्त समाज बनाने की बात बेईमानी होगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज अनपढ़ और अपराधी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था और शासन के तरीके में बदलाव की जरूरत बताई।
वहीं, MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से जाति, धर्म और दल से ऊपर उठकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए मतदान किया जाए, तभी व्यवस्था में सुधार होगा।
शिक्षकों के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से शिक्षक और बिहार सरकार कई मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, 7वें वेतनमान और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि यदि इन मुद्दों पर बदलाव चाहते हैं तो NDA और RJD-INDIA गठबंधन को हराएं।







