Home राज्य दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, पटना में...

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, पटना में राजकीय समारोह

0

पटना  : प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजेंद्र नगर रोड नंबर-3 स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और विधायक संजय गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए।

राजकीय समारोह के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, आर ब्लॉक से निकला मार्च

Exit mobile version