Home राज्य भारत-नेपाल संबंधी मुद्दों पर मुख्यमंत्री सचिवालय में अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी...

भारत-नेपाल संबंधी मुद्दों पर मुख्यमंत्री सचिवालय में अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने की समीक्षा

0

पटना : मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

बैठक में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

सीमा क्षेत्र में समन्वय, प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने भारत-नेपाल संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री को अपडेट दिया।

बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। साथ ही आगे की रणनीति और आवश्यक कदमों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ मंथन किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर बड़ा हादसा टला, विशालकाय पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी

Exit mobile version