Home राज्य मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर बड़ा हादसा टला, विशालकाय पेड़ गिरने से मची...

मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर बड़ा हादसा टला, विशालकाय पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी

0

पटना : मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सचिवालय के ठीक बाहर एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। जिस वक्त यह घटना हुई, मुख्यमंत्री सचिवालय के अंदर बैठक चल रही थी। अचानक पेड़ गिरने की आवाज से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने के दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय की सुरक्षा में तैनात कई पुलिसकर्मी और मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। पेड़ काफी बड़ा था और इसके गिरने से आसपास खड़ी कुछ गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और आसपास के इलाके को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की।

पेड़ गिरने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तत्काल मौके पर लगाया गया। इसके साथ ही रास्ते से गिरे हुए पेड़ को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और संबंधित कर्मचारियों की टीम पेड़ को हटाने और रास्ते को साफ करने में जुटी हुई है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

फिलहाल मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरा हुआ है और उसके आसपास पुलिसकर्मी मौजूद हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद सचिवालय के बाहर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

नेशनल हाईवे की सुरक्षा होगी और कड़ी, CM सम्राट चौधरी ने 58 गश्ती वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Exit mobile version