Home राज्य पटना में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी-शाह...

पटना में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी-शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

0

पटना : ‘वोट चोरी’ के आरोपों, मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर पटना महानगर कांग्रेस ने सोमवार को विशाल प्रदर्शन और मार्च निकाला। यह प्रदर्शन AICC के निर्देश पर पटना महानगर कांग्रेस और पटना जिला ग्रामीण-1 कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

प्रदर्शन पटना महानगर कांग्रेस कार्यालय, नेशनल हॉल, कदम कुआं से शुरू होकर कांग्रेस मैदान होते हुए मुख्य सड़क, कदम कुआं तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद दिनकर गोलंबर स्थित सेंट सीवरेंस स्कूल के पास पुलिस की भारी तैनाती के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों का दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व पटना महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार आशीष और पटना जिला ग्रामीण-1 कांग्रेस अध्यक्ष चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी बंद करो’, ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘मताधिकार की रक्षा करो’ जैसे नारे लगाए।

पटना महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े पूरे मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की भी भूमिका है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

पटना जिला ग्रामीण-1 कांग्रेस अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता सूची में किसी भी कथित गड़बड़ी या अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पटना महानगर कांग्रेस के प्रभारी अभय कुमार सार्जेंट ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। पार्टी ने मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने और अन्य बदलावों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक करने की मांग की। कांग्रेस ने यह भी कहा कि जांच में यदि किसी व्यक्ति, अधिकारी या अन्य संबंधित पक्ष की भूमिका प्रमाणित होती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में पटना महानगर अध्यक्ष कुमार आशीष, प्रभारी अभय कुमार सार्जेंट, पटना ग्रामीण-1 अध्यक्ष चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव: अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, रामवचन राय संभालेंगे कार्यकारी सभापति की जिम्मेदारी

Exit mobile version