पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड (Face to Face) प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने 28 सितंबर 2026 को डीएलएड का परीक्षाफल जारी किया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
डीएलएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी
डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-2027 की परीक्षा में कुल 32,167 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 30,689 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्रथम वर्ष में कुल 95.40 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
द्वितीय वर्ष में 95.53 प्रतिशत अभ्यर्थी पास
डीएलएड द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 की परीक्षा में कुल 30,939 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 29,559 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। द्वितीय वर्ष का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 95.53 रहा है।
रोल कोड और रोल नंबर से चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर परीक्षाफल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें Bihar DElEd Result 2026
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की डीएलएड रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद DElEd Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट को चेक करने के बाद डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट: https://deledresult.biharboardonline.org







