Home राज्य Bihar Flood : गंडक का कहर, मकेर में मुख्य बांध टूटा

Bihar Flood : गंडक का कहर, मकेर में मुख्य बांध टूटा

0
109

सारण : गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैजलपुर में मुख्य बांध टूटने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

बांध टूटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। दोनों अधिकारी प्रभावित इलाके में बांध टूटने के बाद की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।

प्रशासनिक टीम आसपास के इलाकों में पानी के फैलाव और संभावित खतरे का आकलन कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है और मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पहले से ही जिले के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ऐसे में मुख्य बांध टूटने की सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

बांध टूटने के बाद आसपास के क्षेत्रों में पानी कितनी तेजी से फैल रहा है और इससे कितने इलाकों पर असर पड़ सकता है, इसकी जानकारी प्रशासनिक टीम मौके पर जुटा रही है। अधिकारी स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और पानी के फैलाव के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव अभियान चलाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार के शिक्षक अब AI की मदद से पढ़ाएंगे, Google से हुआ करार; Gemini और NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग राज्य

बिहार के शिक्षक अब AI की मदद से पढ़ाएंगे, Google से हुआ करार; Gemini और NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग