Home राज्य सारण के मकेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर चढ़ा बाढ़ का पानी

सारण के मकेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर चढ़ा बाढ़ का पानी

0
130

सारण : जिले के मकेर प्रखंड में बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर पानी चढ़ जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। एनएच पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने स्वयं नाव से जलमग्न इलाकों का दौरा किया तथा राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व किया। मकेर के बाढ़ प्रभावित पंचायतों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पानी में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना उसकी पहली प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, इस दिन इन लोगों के खातें में आएंगे 7-7 हजार रुपये राज्य

CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, इस दिन इन लोगों के खातें में आएंगे 7-7 हजार रुपये