Homeराज्यनदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताई चिंता,...

नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताई चिंता, HFL रिकॉर्ड पार

पटना : बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर CM सम्राट चौधरी ने चिंता जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अगले 48 घंटे तक खतरा बना हुआ है और इस दौरान प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा और गंडक नदी में अब तक के सबसे अधिक जलस्तर की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर नदियों ने पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) के रिकॉर्ड को भी पार किया है। सोन नदी में भी जलस्तर बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आने वाले 48 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पानी का स्तर अभी और बढ़ने की आशंका है। इसलिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों तक समय पर राहत पहुंचाना है।

राहत कार्य में एयरफोर्स की मदद की मांग

मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत और बचाव अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए आज एयरफोर्स से भी सहयोग का आग्रह किया गया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए हवाई सहायता का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कटाव वाले इलाकों पर भी नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगहों पर नदी के कटाव की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। प्रशासन को ऐसे इलाकों पर विशेष निगरानी रखने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार पूरी तरह अलर्ट है और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments