Home राज्य अशोक चौधरी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर पर जताई चिंता, बोले- सरकार...

अशोक चौधरी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर पर जताई चिंता, बोले- सरकार की परिस्थितियों पर नजर

0

पटना: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है और परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

सोनिया गांधी द्वारा नीतीश कुमार को ‘गद्दार’ कहे जाने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति के बारे में जनता जानती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश में अपनी कमेटी तक नहीं बना पा रही है। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार किसी के बदौलत नेता नहीं बने हैं और कांग्रेस को नेताओं को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जैसे वरिष्ठ नेता को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

2 अक्टूबर को SIR के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन की बात पर अशोक चौधरी ने इसे ‘इश्यूलेस’ मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि इस विषय को बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है।

महिलाओं के लिए सरकार के कामों का होगा प्रचार

अशोक चौधरी ने कहा कि 2 अक्टूबर को बिहार सरकार की ओर से महिलाओं के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।

अनंत सिंह के विरोध के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह पार्टी का विषय है और पार्टी ही इस मामले को देखेगी। उन्होंने कहा कि यह करीब 15 दिन पुरानी बात है और अब इससे आगे बढ़ना चाहिए।

नितिन गडकरी की बैठक पर जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बिहार में उद्योगपतियों के साथ मुलाकात और बैठक करने पर अशोक चौधरी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए अच्छी बात है। बिहार सरकार राज्य में उद्योग लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और उम्मीद है कि इन प्रयासों में सफलता मिलेगी।

तेजस्वी यादव द्वारा SIR के जरिए बिहार में चुनाव कराने की मांग पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह अपने लोगों को पार्टी से जुड़े रखने के लिए दिया गया बयान है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान इसलिए दिए जा रहे हैं ताकि पार्टी के लोग उन्हें छोड़कर कहीं और न चले जाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे तक तनावपूर्ण हालात

Exit mobile version