Home देश गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त

गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त

0

अहमदाबाद: गुजरात उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगी।

इस नियुक्ति के बाद सोमवार को गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल का विदाई समारोह हुआ। इसमें उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और सरकारी वकीलों सहित न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय से हैं न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल

न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल मूल रूप से इलाहाबाद उच्च न्यायालय से हैं। वह जुलाई 2023 से गुजरात उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थीं। वह गुजरात उच्च न्यायालय की दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश बनी थीं। उन्होंने 1989 में अवध विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की और दिसंबर 1990 से वकालत के क्षेत्र में कार्य शुरू किया था। न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल के उच्चतम न्यायालय जाने के बाद गुजरात न्यायालय में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार के 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Exit mobile version