Homeराज्यपटना में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मकान में भीषण आग, कई लोगों...

पटना में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मकान में भीषण आग, कई लोगों के झुलसने की सूचना

पटना : पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में बुधवार को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना ईसापुर नहर पर इस्लामिया हाई स्कूल के सामने की है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में कई लोगों के झुलसने की सूचना है, हालांकि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, ईसापुर नहर पर मो. शहाब के मकान में परिवार के लोगों के साथ कई किरायेदार भी रहते हैं। बुधवार को मकान के ऊपरी तल पर खाना बनाने वाले सिलेंडर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इसके बाद मकान में तेजी से आग फैल गई।

सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और चारों तरफ धुआं फैल गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से लोगों के बीच दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए 8 से 10 बड़ी दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। अग्निशमन कर्मी मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ आग बुझाने में जुटे हैं।

हादसे में कई लोगों के झुलसने की सूचना है। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीम की मदद से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। झुलसे लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजे जाने की भी सूचना है। हालांकि, अभी तक घायलों की संख्या और उनकी हालत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। पुलिस और अग्निशमन विभाग सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की भी जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments