Home राज्य बिहार विधान परिषद चुनाव : 72 करोड़ की संपत्ति के साथ राजद...

बिहार विधान परिषद चुनाव : 72 करोड़ की संपत्ति के साथ राजद प्रत्याशी सबसे धनी , जदयू प्रत्याशी सबसे युवा

0

पटना : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 152 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 12 के पर्चे खारिज हो गए। उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों के अनुसार, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल  प्रत्याशी दिलीप कुमार करीब 72 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ सबसे धनी उम्मीदवार हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा के खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उम्मीदवारों के हलफनामों के मुताबिक, 56 वर्षीय दिलीप कुमार के पास बीबीए की डिग्री है। उनकी घोषित संपत्ति करीब 72 करोड़ रुपये है। उनके पास लगभग 1.4 किलोग्राम सोना भी है और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। संपत्ति के मामले में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस के असदुल्लाह खान करीब 13 करोड़ रुपये, जनसुराज के रजनीश रंजन करीब 14 करोड़ रुपये और एनके यादव करीब 15.25 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

आपराधिक मामलों के लिहाज से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा सबसे आगे हैं। उनके खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं। उनकी घोषित संपत्ति करीब 7.5 करोड़ रुपये है। उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

शैक्षणिक योग्यता के मामले में जनसुराज के उम्मीदवार भी चर्चा में हैं। पार्टी के आठ उम्मीदवारों में से सात के पास स्नातकोत्तर या पीएचडी की डिग्री है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अफाक अहमद स्नातक हैं।

उम्र के लिहाज से जदयू के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अभिषेक झा सबसे युवा उम्मीदवार हैं। उनकी उम्र 33 वर्ष है। भाजपा के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 79 वर्ष की उम्र के साथ सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं।

जनसुराज के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मोहम्मद इम्तियाज की घोषित कुल संपत्ति करीब 3.97 करोड़ रुपये है। उनके पास लगभग 1.64 करोड़ रुपये की मर्सिडीज जीएलएस-450 कार, एक टोयोटा कार और करीब 500 ग्राम सोना है। उनके हलफनामे में लगभग 1.65 करोड़ रुपये की चल संपत्ति का भी उल्लेख है।

महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी आंकड़ों के मुताबिक, सात प्रमुख दलों के 30 उम्मीदवारों में केवल दो महिलाएं हैं। इनमें राजद की रश्मि विनायक गौतम और जनसुराज की दिव्या ज्योति शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार में बिछेगी 20 KM लंबी नई रेल लाइन, 205 करोड़ से होगा जमीन अधिग्रहण, जानिए पूरा प्लान

Exit mobile version