Home राज्य PK का नीरज कुमार पर पलटवार, बोले- बेरोजगार होने वाले हैं, JDU...

PK का नीरज कुमार पर पलटवार, बोले- बेरोजगार होने वाले हैं, JDU के खिलाफ जानकारी जनता के सामने लाऊंगा

0

पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने जेडीयू नेता नीरज कुमार के ‘बुखार छुड़ा देने’ वाले बयान पर पलटवार किया है। PK ने कहा कि नीरज कुमार अब बेरोजगार होने वाले हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीरज कुमार डॉक्टर तो हो नहीं सकते। PK ने चेतावनी दी कि खुद को जेडीयू का वफादार बताने वाले नीरज कुमार ने आगे कोई बयान दिया तो पिछले एक से डेढ़ साल के दौरान जेडीयू के खिलाफ किन-किन नेताओं ने क्या जानकारी दी और क्या पेपर लीक किया, इससे जुड़ी बातें जनता के सामने जारी करेंगे।

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर भी PK ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई लोग यह देख रहे हैं कि प्रदर्शन में कितने लोग पहुंचे, लेकिन सरकार को प्रदर्शन रोकने के लिए 40 हजार अर्धसैनिक बलों को उतारना पड़ा। PK ने दावा किया कि यह इस बात का संकेत है कि जनता का प्रदर्शन कितना ताकतवर है।

NDA की समन्वय बैठक पर निशाना

प्रशांत किशोर ने NDA की समन्वय बैठक को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह बांकीपुर में 480 नेताओं की बैठक से उनकी घबराहट दिखाई दी थी, उसी तरह MLC चुनाव को लेकर भी घबराहट है।

PK ने कहा कि NDA चाहे विधानमंडल की बैठक बुलाए या विधान परिषद की, बिहार के पढ़े-लिखे शिक्षक और स्नातक मतदाता उसके उम्मीदवारों को हराने का मन बना चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर भी निशाना साधते हुए ‘7वीं फेल CM’ का जिक्र किया।

बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच प्रशांत किशोर के इन बयानों से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

त्यौहारों पर कटिहार रेल मंडल को एनएफआर की सौगात: चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, पंजाब व यूपी से घर आना हुआ आसान

Exit mobile version