Home राज्य शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार: भागलपुर नगर निगम जारी करेगा 19...

शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार: भागलपुर नगर निगम जारी करेगा 19 करोड़ के टेंडर

0

भागलपुर : शहर की सूरत बदलने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर के विभिन्न वार्डों में लटके और नए विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए कुल 19 करोड़ रुपये की 93 विकास योजनाओं की निविदाएं (टेंडर) खोलने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। छुट्टी के दिनों (शनिवार और रविवार) में भी निगम की तकनीकी टीम और संबंधित अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक 27 महत्वपूर्ण योजनाओं के टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, इस बार टेंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है ताकि केवल योग्य और अनुभवी एजेंसियों को ही काम का जिम्मा मिले। शेष बची 66 निविदाओं को अगले दो दिनों (48 घंटे) के भीतर खोलकर संवेदकों (ठेकेदारों) का चयन फाइनल कर लिया जाएगा। वर्क ऑर्डर जारी होते ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस 19 करोड़ के भारी-भरकम बजट से शहर की कई पुरानी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके तहत सड़क एवं नाली निर्माण, जलजमाव वाले वार्डों में पक्की नालियों और क्षतिग्रस्त मुख्य सड़कों का जीर्णोद्धार, जलजमाव से मुक्ति और सुगम आवागमन, पेयजल आपूर्ति जिन मोहल्लों में पाइपलाइन का विस्तार नहीं हुआ है, वहां नए कनेक्शन और चापाकल औश्र गर्मियों से पहले शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट एवं सौंदर्यीकरण शहर के मुख्य चौराहों और अंधेरे वाले वार्डों में नई एलईडी लाइटें लगाना शामिल है।

लंबे समय से अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की बाट जोह रहे वार्ड पार्षदों ने निगम के इस कदम का स्वागत किया है। पार्षदों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी होने से वित्तीय वर्ष के भीतर ही काम पूरे हो सकेंगे, जिससे आम जनता को जर्जर सड़कों और नालियों से परमानेंट राहत मिल सकेगी। नगर आयुक्त ने भी साफ निर्देश दिया है कि टेंडर फाइनल होने के बाद काम की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

उम्मीदवार जीता तो 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज की : PK

Exit mobile version