डेस्क : बिहार में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों और अनुमंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव में पटना में एसपी प्रशासन की नियुक्ति के साथ आरा, छपरा, बेगूसराय, समस्तीपुर और गोपालगंज समेत कई जगहों पर नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) की तैनाती की गई है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।
पटना में सोनू कुमार राय बने SP प्रशासन
तबादला सूची के अनुसार, सोनू कुमार राय को पटना का पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं, उमेश्वर चौधरी को पटना के फुलवारीशरीफ में SDPO-II और प्रेमचंद सिंह को छपरा सदर में SDPO-II की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सुशील कुमार को आरा सदर, प्रशांत कुमार को बेगूसराय सदर और पोलस्त कुमार को वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल में तैनात किया गया है।
इन जिलों में भी बदले गए SDPO
प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोपालगंज, सिवान, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, गया, औरंगाबाद और मुंगेर समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
- पटना– सोनू कुमार राय को SP प्रशासन और उमेश्वर चौधरी को फुलवारीशरीफ SDPO-II बनाया गया।
- आरा– सुशील कुमार को आरा सदर-I का SDPO नियुक्त किया गया।
- बेगूसराय– प्रशांत कुमार को सदर-I और अमरकांत को मंझौल का SDPO बनाया गया।
- छपरा– प्रेमचंद सिंह को सदर-II की जिम्मेदारी मिली।
- समस्तीपुर– सतीश सुमन को सदर-I का SDPO बनाया गया।
- गोपालगंज– राजेश कुमार को हथुआ और कृपालचंद्र जायसवाल को सदर-II में तैनात किया गया।
- पूर्णिया– अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा का SDPO बनाया गया।
- गया– गुलशन कुमार को रेल डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई।
- सुपौल– पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज और पवन कुमार को वीरपुर का SDPO बनाया गया।
- मधेपुरा-अजय कुमार को सदर और पवन कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज में तैनात किया गया।
बिहार पुलिस ट्रांसफर: पूरी सूची में क्या है खास?
बिहार गृह विभाग के आदेश के अनुसार, कुल 27 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। इनमें पटना में प्रशासनिक पदस्थापन के साथ कई अनुमंडलों में SDPO स्तर पर बदलाव शामिल हैं। अधिकारियों के वर्तमान और नए पदस्थापन का विस्तृत विवरण नीचे दिए गए स्रोत में देखा जा सकता है।







