Homeराज्यपटना में PK का बड़ा दावा, बोले- नीरज कुमार और नवल किशोर...

पटना में PK का बड़ा दावा, बोले- नीरज कुमार और नवल किशोर यादव को हराने का लोगों ने बना लिया मन

पटना : शिक्षक संवाद कार्यक्रम में पहुंचे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति और आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह बांकीपुर में बीजेपी का 30 साल पुराना किला ढहा, उसी तरह इस बार पटना में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। PK ने दावा किया कि लोगों ने नवल किशोर यादव और नीरज कुमार को हराने का मन बना लिया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव में जनता अपने मुद्दों को ध्यान में रखकर फैसला करेगी। उनके मुताबिक, शिक्षक, बेरोजगार युवा और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित लोग इस बार शिक्षा, रोजगार और शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने पटना की राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस बार चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

नीरज कुमार के बयान पर PK का पलटवार

जेडीयू नेता नीरज कुमार के ‘जन्म कुंडली खोल देंगे’ वाले बयान पर भी प्रशांत किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “नीरज जी अभी एमएलसी हैं, दो-चार दिन के लिए हैं। आदमी को राजनीति, सामाजिक क्षेत्र या किसी भी क्षेत्र में अपनी औकात से ऊपर उठकर नहीं बोलना चाहिए।”

PK ने आगे कहा कि बेवजह बयानबाजी करने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद नीरज कुमार बेरोजगार हो जाएंगे और उस समय उनकी मदद के लिए वे ही लोग खड़े होंगे। प्रशांत किशोर की इस टिप्पणी के बाद बिहार की राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

तेजस्वी यादव के दिल्ली प्रदर्शन पर भी कसा तंज

प्रशांत किशोर ने दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शामिल होने को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव बड़े लीडर हैं!” PK ने कहा कि अगले दिन होने वाला प्रदर्शन कांग्रेस का प्रदर्शन है।

हालांकि, उन्होंने जंतर-मंतर पर शुरू हुए आंदोलन को लेकर कहा कि यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। प्रशांत किशोर के मुताबिक, लोग NDA और BJP के खिलाफ हो गए हैं और इस आंदोलन का आगे भी जारी रहना महत्वपूर्ण है।

शिक्षक संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने एक तरफ पटना की चुनावी राजनीति को लेकर जीत का दावा किया, तो दूसरी तरफ नीरज कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें निशाने पर लिया। वहीं, दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन को लेकर उनकी टिप्पणी ने भी राजनीतिक चर्चा को तेज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments