Homeराज्यCM सम्राट चौधरी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी...

CM सम्राट चौधरी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कई मंत्री रहे मौजूद

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान समाजवादी नेता स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी ने भी डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, पूर्व विधायक सतीश कुमार और पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments