Homeराज्यमुकेश सहनी का आधिकारिक Facebook पेज हैक, पटना साइबर थाने में FIR...

मुकेश सहनी का आधिकारिक Facebook पेज हैक, पटना साइबर थाने में FIR दर्ज

पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज कथित तौर पर हैक किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पटना साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज का इस्तेमाल उनकी सार्वजनिक गतिविधियों, आधिकारिक सूचनाओं और महत्वपूर्ण संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। पेज पर कथित तौर पर अनधिकृत नियंत्रण हासिल किए जाने से उसके दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।

सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ने आशंका जताई है कि पेज के जरिए भ्रामक सामग्री प्रसारित कर मुकेश सहनी की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। इसे गंभीर मामला बताते हुए उन्होंने साइबर पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।

शिकायत में फेसबुक पेज की साइबर फॉरेंसिक जांच कराने, लॉगिन रिकॉर्ड और ईमेल व मोबाइल नंबर में हुए संभावित बदलावों की पड़ताल करने की मांग की गई है। साथ ही, फेसबुक की मूल कंपनी मेटा से संपर्क कर डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।

जितेंद्र कुमार ने पेज का नियंत्रण उसके अधिकृत संचालक को वापस दिलाने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों की भूमिका तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सामने आने के बाद उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल, पेज को हैक किए जाने और इसमें किसी व्यक्ति की संलिप्तता से जुड़े आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments