पटना : राजधानी पटना में महाअष्टमी के अवसर पर दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
इसी क्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। महाअष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
महाअष्टमी नवरात्र के प्रमुख दिनों में से एक है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। भक्त सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ मां की आराधना करते हैं।
पटना में दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न इलाकों में विशेष तैयारियां की गई हैं। आकर्षक सजावट, भव्य पूजा पंडाल और धार्मिक आयोजनों के बीच पूरा शहर दुर्गामय नजर आ रहा है।
