Home राज्य लौह पुरुष की जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया माल्यार्पण, कई...

लौह पुरुष की जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया माल्यार्पण, कई मंत्री रहे मौजूद

0

पटना : देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। चितकोहरा पुल के निकट स्थित पटेल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बिहार सरकार के कई मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधायक एवं विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा विधायक श्याम रजक, संजीव चौरसिया, संजय कुमार, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता और पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, भजन-कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान

सरदार वल्लभभाई पटेल को देश की एकता और अखंडता का शिल्पकार माना जाता है। आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने और एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही। उनकी जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

पटना में आयोजित इस राजकीय समारोह के माध्यम से लौह पुरुष के राष्ट्र निर्माण, एकता और अखंडता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.के. सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर का किया अंतिम दर्शन

Exit mobile version