Home राज्य निशांत के नेतृत्व में यूपी जदयू ने भरी हुंकार, वाराणसी का ऐतिहासिक...

निशांत के नेतृत्व में यूपी जदयू ने भरी हुंकार, वाराणसी का ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन एक नए युग का शंखनाद: उमेश सिंह कुशवाहा

0

पटना : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लोकप्रिय नेता निशांत के नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में जदयू के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। उत्तर प्रदेश में निशांत का प्रथम संगठनात्मक एवं राजनीतिक दौरा अभूतपूर्व रूप से सफल रहा है। वाराणसी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्हें सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिए जो जनसैलाब उमड़ा, वह वास्तव में अद्भुत और अकल्पनीय था।

कुशवाहा ने कहा कि निशांत के उद्बोधन ने यूपी के जमीनी कार्यकर्ताओं में जिस नए उत्साह, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना का संचार किया है, वह आने वाले समय में यूपी जदयू के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। एक कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री के रूप में निशांत ने जनसेवा और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किए हैं, उनकी गूंज आज बिहार की सीमाओं को पार कर पूरे भारत में सुनाई दे रही है।

यही कारण है कि बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के युवाओं और आम जनमानस के बीच निशांत की लोकप्रियता एवं जनस्वीकृति में तेजी से वृद्धि हो रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश की धरती पर निशांत के इस शानदार राजनीतिक आगाज का प्रभाव आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में देखने को मिलेगा। उनके नेतृत्व में न्याय के साथ विकास और सुशासन की विचारधारा को उत्तर प्रदेश में नई मजबूती मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन बेंगलुरु में बन रही है, 280 किमी/घंटा होगी अधिकतम रफ्तार

Exit mobile version