Homeराज्यपटना में एक साथ 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 11 लाख रुपये लेकर दो...

पटना में एक साथ 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 11 लाख रुपये लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमे में हड़कंप

 

पटना : पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। यहां फुलवारीशरीफ थाने में तैनात एक साथ आठ पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर दो व्यक्तियों को कथित तौर पर अवैध तरीके से छोड़ने और इसके बदले 11 लाख रुपये के लेन-देन का गंभीर आरोप लगा है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, पूरा मामला फुलवारीशरीफ थाने से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि थाने में पकड़े गए दो व्यक्तियों को नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, इस पूरी प्रक्रिया में 11 लाख रुपये के कथित लेन-देन की बात भी सामने आई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कराई।

प्रारंभिक जांच के दौरान आठ पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की संलिप्तता सामने आने की बात कही गई है। इसके बाद पुलिस विभाग ने सभी आठों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

वहीं, इस पूरे मामले में कुछ स्थानीय लोगों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

फिलहाल, जांच का मुख्य केंद्र 11 लाख रुपये का कथित लेन-देन और दोनों व्यक्तियों को छोड़े जाने का मामला है। जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। एक साथ आठ पुलिसकर्मियों के निलंबन से पटना पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments