Home राज्य भगवान कृष्ण पर विवाद के बीच बागेश्वर धाम पहुंचे बिहार के शिक्षा...

भगवान कृष्ण पर विवाद के बीच बागेश्वर धाम पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बाबा से लिया आशीर्वाद

0
273

डेस्क : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर विवाद के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बागेश्वर से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

इस मुलाकात की तस्वीरें खुद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर साझा की हैं। तस्वीरों में मंत्री जमीन पर बैठकर बाबा बागेश्वर के सामने नतमस्तक होते और उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरें साझा करते हुए मिथिलेश तिवारी ने लिखा कि खजुराहो की पावन धरती पर पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के दर्शन कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बिहार की सुख-समृद्धि, उन्नति और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन के लिए भी आशीर्वाद मांगा।

दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर अपनी टिप्पणी के कारण विवादों में आ गए थे। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित रामकथा के दौरान उन्होंने दोनों भगवानों के स्वरूप की तुलना करते हुए कहा था कि श्रीराम सीधे हैं, जबकि भगवान श्रीकृष्ण तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होते हैं।

इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंग मुद्रा, बांसुरी और वृंदावन का जिक्र करते हुए अयोध्या और वृंदावन की भी तुलना की थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मथुरा-वृंदावन के कई संतों और कृष्ण भक्तों ने आपत्ति जताई थी।

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी मांगी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनका उद्देश्य भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के बीच किसी तरह का अंतर बताना या किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

उन्होंने कहा था कि भगवान राम और कृष्ण एक ही परम सत्ता के स्वरूप हैं। भावावेश में कही गई बात से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए विनम्रतापूर्वक क्षमा मांगते हैं।

ऐसे में विवाद के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री की बागेश्वर धाम में बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से हुई मुलाकात और आशीर्वाद लेने की तस्वीरें चर्चा में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
सहयोग शिविर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, 15 अधिकारियों को किया गया निलंबित राज्य

सहयोग शिविर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, 15 अधिकारियों को किया गया निलंबित