पटना : बिहार में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार सरकार की ओर से पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने के बाद अब जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि इस पुल का नाम उनके पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाए।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की पहचान लालू प्रसाद यादव की वजह से है। उन्होंने लालू यादव को पूरे देश का जननेता बताते हुए कहा कि बिहार के कई नेता उन्हीं की राजनीतिक विरासत से निकले हैं।
उन्होंने कहा, “बिहार किनकी वजह से जाना जाता है, यह पूरे देश की जनता अच्छी तरह जानती है। कौन कहां से निकला है, यह भी सब जानते हैं। लालू प्रसाद यादव पूरे देश के जननेता हैं। सभी प्रोडक्ट उन्हीं की फैक्ट्री से निकले हैं। इसलिए मेरी और जनशक्ति जनता दल की यही मांग है कि इस पुल का नाम हमारे पिता के नाम पर रखा जाए।”
बिहार में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार ने इस पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा है। इस फैसले पर अब लालू परिवार के भीतर भी अलग-अलग मांग सामने आ रही है। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मांग की है कि पुल का नाम उनके पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के नाम पर रखा जाए।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की पहचान लालू प्रसाद यादव की वजह से है। उन्होंने अपने पिता को पूरे देश का जननेता बताते हुए कहा कि बिहार के सभी नेता उन्हीं की फैक्ट्री से निकले हैं।
तेज प्रताप ने कहा, “बिहार किनकी वजह से जाना जाता है, यह पूरे देश की जनता अच्छी तरह जानती है। कौन कहां से निकला है, यह भी सब जानते हैं। लालू प्रसाद यादव पूरे देश के जननेता हैं। सभी प्रोडक्ट उन्हीं की फैक्ट्री से निकले हैं। इसलिए मेरी और जनशक्ति जनता दल की यही मांग है कि इस पुल का नाम हमारे पिता के नाम पर रखा जाए।”
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुल के नामकरण पर अलग रुख अपनाया है। मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि पुल के शिलान्यास के समय इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अक्षयवट राय के नाम पर रखने पर सहमति बनी थी।
तेजस्वी के मुताबिक, तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार सचेत अवस्था में होते तो पुल का नाम ‘अक्षयवट सेतु’ ही होता।
बता दें कि बिहार सरकार ने 13 नवंबर को पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे। इस तरह एक ही पुल के नामकरण को लेकर तेज प्रताप लालू प्रसाद यादव के नाम की मांग कर रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय के नाम पर पुल का नाम रखने की बात कह रहे हैं।




Users Today : 293
Who's Online : 10