Home राज्य सहयोग शिविर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, 15 अधिकारियों को...

सहयोग शिविर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, 15 अधिकारियों को किया गया निलंबित

0
370

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर के दौरान मिली शिकायतों और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलग-अलग जिलों में तैनात 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

जारी सूची के मुताबिक, मुंगेर जिले में तैनात अंचल अधिकारी जय प्रकाश और अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की गई है। भोजपुर जिले के आरा सदर में तैनात प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन को भी निलंबित किया गया है। वहीं, कटिहार के अंचल अधिकारी संजीव कुमार, भागलपुर के संतोष कुमार सुमन और अररिया के अंचल अधिकारी पंकज कुमार भी कार्रवाई की जद में आए हैं।

इसके अलावा गया जिले के बोधगया में तैनात अंचल अधिकारी रमेश कुमार और जहानाबाद के मखदुमपुर में तैनात रंजीत कुमार उपाध्याय पर भी कार्रवाई हुई है। सुपौल जिले में त्रिवेणीगंज की अंचल अधिकारी प्रियंका सिंह और निर्मली एवं सिमराही में तैनात कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली को भी निलंबित किया गया है।

वहीं, शेखपुरा में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता रोहित कुमार दुबे, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में तैनात कनीय अभियंता भोला नाथ, पश्चिम चंपारण के मझौलिया में तैनात कनीय अभियंता श्याम बाबू राय और सीतामढ़ी के सुरसंड में तैनात कनीय अभियंता पवन कुमार पर भी कार्रवाई की गई है।

इस सूची में गोपालगंज से जुड़े राजस्व कर्मचारी शुभम कुमार का नाम भी शामिल है। उनकी तत्कालीन तैनाती गोपालगंज के उचकागांव अंचल में थी, जबकि वर्तमान पदस्थापन सीतामढ़ी के बाजपट्टी अंचल में बताया गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की इस कार्रवाई को सरकारी कामकाज में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। सहयोग शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सरकार की ओर से सख्त रुख अपनाया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
छठ से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में भेजे 1205 करोड़ रुपये राज्य

छठ से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में भेजे 1205 करोड़ रुपये