Home राज्य पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी...

पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के साथ हुआ दिलचस्प वाकया

0
261

पटना: राजधानी पटना में गंगा नदी पर वाटर मेट्रो के संचालन की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीघा घाट से कंगन घाट तक चलने वाली कैटामरान वेसल यानी वाटर मेट्रो के संचालन कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मंत्री रामकृपाल यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर वाटर मेट्रो को दीघा घाट से रवाना किया। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

दरअसल, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाटर मेट्रो को हरी झंडी दिखा रहे थे, तब उनके ठीक बगल में खड़े स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के हाथ में झंडा नहीं था। इस पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ी तो उन्होंने अधिकारियों से एक और झंडा लाने को कहा।

इसके बाद अधिकारियों ने निशांत कुमार को भी झंडा दिया। फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एक साथ हरी झंडी दिखाकर वाटर मेट्रो को रवाना किया।

दीघा घाट से कंगन घाट तक शुरू हुई इस सेवा को पटना में गंगा नदी के जरिए यातायात और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल माना जा रहा है। उद्घाटन के दौरान वाटर मेट्रो में कई लोग भी सवार थे। उन्होंने इस नई सेवा की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।

अब पटना में गंगा नदी के रास्ते वाटर मेट्रो की इस सेवा से लोगों को एक नया परिवहन विकल्प मिलेगा। साथ ही गंगा के किनारे स्थित प्रमुख घाटों तक पहुंचने और नदी पर्यटन को बढ़ावा देने में भी यह सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
छठ पर हेलीकॉप्टर जॉय राइड का खास तोहफा, ₹2100 में आसमान से दिखेंगे गंगा घाटों के नजारे; 10 से 16 नवंबर तक मिलेगी सुविधा राज्य

छठ पर हेलीकॉप्टर जॉय राइड का खास तोहफा, ₹2100 में आसमान से दिखेंगे गंगा घाटों के नजारे; 10 से 16 नवंबर तक मिलेगी सुविधा